माता निकलने के लक्षण क्या होते हैं?HealthPlanet

Posted on Tue 6th Dec 2022 : 16:38

चेचक के लक्षण (Symptoms of Chickenpox and Smallpox)

चेचक के निम्न लक्षण हो सकते हैंः-

बहुत तेज बुखार रहता है।
धीरे-धीरे शरीर पर लाल दाने दिखने लगते हैं, 4-5 दिनों के अन्दर ये दाने पक जाते हैं। इनमें बहुत खुजली होती है।
बार-बार गला सूखता है।
पूरे शरीर में दर्द तथा ऐंठन रहती है।
मितली आती है, या बार-बार उल्टी करने का मन करता है।
सिर दर्द की शिकायत रहती है।
पीठ में भी दर्द रहता है।
गले में सूजन, खांसी हो सकती है।
गला बैठ जाना
नाक बहना।
त्वचा पर पित्ती के समान चकत्ते निकल जाते हैं।
तीसरे या चौथे और कभी-कभी दूसरे दिन ही चेचक में विशेष चकत्ते (rashes) दिखाई देते हैं।
मुंह, गले में तथा आवाज निकलने वाली नली तक छोटी-छोटी स्फोटिकाएं (vesicles) बन जाती हैं, जो आगे चलकर घाव में बदल जाते हैं।
छोटे-छोटे लाल रंग के धब्बे (macules) होते हैं, जो पहले ललाट और कलाई पर आते हैं।
इसके बाद क्रमशः हाथ, धड़, पीठ और अंत में टांगों पर निकलते हैं। ललाट, चेहरे हाथों के आगे वाले भाग और हाथों की त्वचा पर अधिक होती है।
हाथ, छाती तथा कुहनी के सामने के भागों पर यह नहीं निकलते।
कक्ष (Axilla) में तो बिल्कुल नहीं निकलते।
इन धब्बों में समय के साथ कुछ परिवर्तन होते है। कुछ घंटों बाद इन धब्बों से पिटिकाएं (Rapules) बन जाते हैं, जो छोटे-छोटे अंकुरों के समान होते हैं। पहले 2-3 दिन ये पिटिकाएं निकलती हैं, उसके बाद ये स्फोटिका (Vesicles) में परिवर्तित होने लगते हैं, और लगभग 24 घंटे के अन्दर ये स्फोटिकाएं बन जाती हैं।
यह स्फोटिकाएं उभरे हुए दाने के समान होती हैं, जिनमें द्रव्य भरा होता है।
दो-तीन दिन में यह द्रव्य पस या मवाद से भर जाता है, और फुन्सी-सा (Pustule) बन जाता है।
दानों के चारों ओर त्वचा में सूजन से युक्त लाल घेरा सा बन जाता है।
शुरुआत के दो-तीन दिनों में बुखार चढ़ कर उतर जाता है, और वह फिर से बढ़ जाता है।
अगले आठ या नौ दिनों में ये दाने सूखने लगते हैं, और वहाँ पर गहरे भूरे अथवा काले रंग के खुरंड बन जाते हैं।
त्वचा से पूरी तरह से अलग होने में दस से बारह, या कभी-कभी इससे अधिक दिन भी ले लेते हैं।
पिटिका और स्फोटिका बनने की दशा में रोगी की अवस्था ज्यादा कष्टदायक नहीं होती, लेकिन जब दानों में पस या मवाद भर जाता है, तब रोगी की तबीयत अधिक खराब हो जाती है।
रोगी को बुखार आता है तो बुखार बढ़ जाता है, और रोगी की हालत बिगड़ने लगती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info